back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यह वक्त राजनीति करने का नहीं, कोरोना माहमारी से लड़ने का है : नित्यानंद राय

पटना, 20 मई (आईएएनएस)। कोरोना काल में तमाम बयानबाजी के बीच गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि सबको मिलकर कोरोना को पराजित करने का है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की जिंदगी को बचाना मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता है। राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है की देश को वैक्सीन का विकास और उत्पादन करने में केवल 9 महीने का समय लगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 18 साल से कम उम्र के लोगों को कोरोना माहमारी से बचाने के लिए बच्चों पर भी कोवैक्सिन के परीक्षण की इजाजत मिल चुकी है और जल्द ही परीक्षण भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सितम्बर -अक्टूबर से बच्चों के टीकाकरण का अभियान भी शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश में तय समय में लोगो को टीका लग जाये इसके लिए वैक्सिन उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए 5 कंपनियों को कोवैक्सिन के निर्माण के लिए तथा 7 कंपनियों को स्पुतनिक – वी वैक्सिन के निर्माण के लिए लाइसेंस दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक इसी साल जुलाई महीने तक प्रति माह 1.7 करोड़ से 7.5 करोड़ वैक्सिन का उत्पादन बढ़ा रहा है जो अक्टूबर तक 10 करोड़ खुराक तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक सभी का टीकाकरण करने का लक्ष्य सरकार के द्वारा रखा गया है । भाजपा नेता ने कहा कि एक साल पहले तक देश में जहां ऑक्सीजन का कुल उत्पादन 5,700 टन प्रति दिन था, वह अब बढ़ कर लगभग दोगुना 9,446 टन हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में जहां देश में बैंटिलेटर की उपलब्धता 20,000 थी जो 2021 में बढ़कर दोगूनी से ज्यादा 44,000 हो गई है और दैनिक आधार पर इसमें और इजाफा किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि दुनिया मे भारत पहला देश है जिसने कोरोना महामारी की दवा विकसित करने में कामयावी हासिल की है। उन्होंने विपक्षी दलों से अनुरोध करते हुए कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि सबको मिलकर कोरोना को पराजित करने का करने का है क्योंकि आम आदमी की जिंदगी को बचाना मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵