back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा, BJP के जल्द चुनाव कराने की रणनीति पर फोकस

INDIA Alliance Meet Update: मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 5 मुद्दों पर चर्चा हुई है। इंडिया गठबंधन के तमाम दलों ने तय किया कि आगे की रणनीति मिलकर बनाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 5 मुद्दों पर चर्चा हुई है। इंडिया गठबंधन के तमाम दलों ने तय किया कि आगे की रणनीति मिलकर बनाएंगे। अलग-अलग राजनीतिक दलों से नेताओं के नाम समन्वय समिति में शामिल करने के लिए मांगे गए हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा (BJP) द्वारा जल्दीबाजी में चुनाव कराए जाने की बात पर चर्चा की गई।

इन मुद्दों पर भी रहा फोकस

विपक्षी दलों ने भाजपा को काउंटर करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए कहा। समन्वय समिति और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत पर जोर डाला गया, जिससे सीट बंटवारे को लेकर होने वाली चर्चा आगे बढ़ाई जा सके। भाजपा द्वारा इंडिया गठबंधन में कैसे बाधा डाली जा सकती है, उससे जुड़े सवालों पर चर्चा की गई। इससे निपटने के लिए रणनीति क्या होनी चाहिए, उस पर सभी राजनेताओं ने अपनी बात रखी। बैठक में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है।

गठबंधन में हैं ये पार्टियां

इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना, एनसीपी (शरद गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद, समाजवादी पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML)] इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस, मनीथानेया मक्कल काची, एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी, पीजेंट्स एंड वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया हैं।

पटना में पहली एवं बेंगलुरु में दूसरी बैठक हुई थी

विपक्षी दलों की पहली बैठक जुलाई में बिहार की राजधानी पटना में हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में विपक्षी दलों ने दूसरी बैठक पर सहमति बनाई थी। फिर बेंगलुरु में दूसरी बैठक में गठबंधन का नाम यूपीए की जगह ‘इंडिया’ रखा गया। अब मुंबई में इस गठबंधन की तीसरी बैठक चल रही है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵