back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-आप के बीच नहीं होगा गठबंधन, दिल्ली और हरियाणा में अकेले लड़ेंगे चुनाव

Congress-AAP: इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने साफ साफ कह दिया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग अलग चुनाव लड़ेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन में चुनाव लड़ना सही साबित नहीं हो पाया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगा। अब यह सच साबित होता हुआ नजर आ रहा है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने साफ साफ कह दिया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग अलग चुनाव लड़ेगी। 

इसकी कही भी कोई गुंजाइश नहीं है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन करके विधानसभा के चुनाव एक साथ नहीं लड़ेंगे। इसकी कही भी कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस अपने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। जयराम रमेश ने साफ साफ कहा कि इंडिया गठबंधन उन राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ेगा, जहां कांग्रेस पार्टी के नेता और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल इस सहयोग के लिए तैयार होंगे। जब जयराम रमेश से एक मीडिया के पत्रकार ने पूछा की क्या इंडिया गठबंधन मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ेगा? जयराम रमेश ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन महाराष्ट्र और झारखंड में मिलकर चुनाव लड़ेगा। 

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी के बीच कोई गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में हमने आम आदमी पार्टी को 1 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया था। लेकिन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन में चुनावों लड़ना संभव नहीं है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आम आदमी पार्टी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने खुद ऐलान किया था कि विधानसभा चुनावों में गठबंधन नहीं होगा। लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...