back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में भी राष्ट्रगान के अनिवार्य होने के मिले संकेत

भोपाल , 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किए जाने के बाद मध्य प्रदेश में भी इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि यहां भी राष्ट्रगान अनिवार्य हो सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभ्ीा सभी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है, इसके लिए वहां के मदरसा बोर्ड ने भी आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में भी चर्चाएं जो पकड़े हुए हैं। राज्य के गृहमंत्री डा मिश्रा से संवाददाताओं ने राष्ट्रगान को लेकर सवाल किया तो उन्होने कहा, जन-गण-मन होना चाहिए, सब जगह होना चाहिए, अच्छी चीज है। सभी जगह होना चाहिए, राष्ट्र का गीत है। इसलिए हम भी चाहते हैं कि सब जगह हो। जब उनसे सवाल किया गया कि, उत्तर प्रदेश में सब जगह अनिवार्य कर दिया गया तो उन्होंने कहा कि, विचारणीय बिंदु है। विचार किया जा सकता है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राष्ट्रगान केा लेकर कहा, हम पाकिस्तान में तो नहीं कह रहे कि राष्ट्रगान कराओ। हम तो मध्य प्रदेश के अंदर, उत्तर प्रदेश के अंदर, देश के कोने में जो शिक्षा संस्थान हैं वहां राष्ट्रगान हो, राष्ट्र की स्तुति हो, भारत माता की जय हो, तो इसमें क्या गलत है? यह होना चाहिए। यदि ऐसा निर्णय हो रहा है तो स्वागत योग्य कदम है। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵