नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या के भदरसा में 12 साल की बच्ची के साथ हुए रेपकांड के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान के साथी समाजवादी पार्टी नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, समाजवादी पार्टी नेता जय सिंह राणा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होने 2 अगस्त की रात 11 बजे जिला महिला अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार वालों को जबरदस्ती इस मामले में सुलह करने को कहा, इन लोगों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी कि अगर इस मामले में सुलह नहीं किया तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। बता दें कि पीड़ित नाबालिग लड़की जिला महिला अस्पताल में भर्ती है, इसलिए ये लोग यहां पीड़िता और उसके परिवार को धमकाने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने इस धमकी का मामला पुलिस में दर्ज कराया है।
पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकवहीं पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने 2 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश कमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले को लेकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पीड़ित नाबालिग के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर कलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया। इन दोनों पुलिस अधिकारियों पर जानबूझकर तुरंत कार्रवाई न करने और मामले दर्ज करने में देरी करने को लेकर यह कार्रवाई की गयी है। यही नहीं पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के बाद इस मामले के मुख्य आरोपी मोईद खान की संपत्तियों की जांच के आदेश भी दे दिए गए थे।
े ात
इस तरह की घटनाएं हमारे समाज के लिए बड़ी ही शर्मनाक है
इस तरह की घटनाएं हमारे समाज के लिए बड़ी ही शर्मनाक है, अगर इस मामले में हिन्दू संगठन और निषाद पार्टी के लोग पीड़ित परिवार के लोगों की मदद करने नहीं आते तो आरोपी इसी तरह पीड़ित परिवार का शोषण करते रहते। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक होकर इस तरह के बलात्कारी और अपराधी लोगों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/




