back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद में राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर मचा बवाल, सीएम योगी ने दी तीखी प्रतिक्रिया; बोले- हिंदुओं से माफी..

आज सेमवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे बयान दिए जिस सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्त

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज सेमवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे बयान दिए जिस सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। इस दौरान सदन में राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर दिए गए एक बयान पर हंगामा मच गया है। भाजपा उनके इस बयान के लेकर आक्रामक रूप में नजर आ रहीं है। भाजपा के कई मुख्यमंत्रियों ने राहुल गांधी के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा हैं।

राहुल के बयान पर नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने सदन में बोलते समय भाजपा पर देश में हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये लोग हिंदू नहीं हैं, क्योंकि ये 24 घंटे हिंसा की बात करते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी के बयान पर अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दी प्रतिक्रिया

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हिंदू भारत की मूल आत्मा है। हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है। गर्व है कि हम हिंदू हैं। मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई, स्वयं को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहने वाली जमात के ‘शहजादे’ को यह बात भला कैसे समझ आएगी? आपको विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए राहुल जी! आपने आज एक समुदाय को नहीं, भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है।

राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी किया पलटवार

इसके साथ राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पलटवार किया। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति की जानकारी नहीं है। उन्होंने भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक और असत्यवादी बताया है। उन्होंने ऐसा करके हिंदू समाज का घोर अपमान किया है। और जहां तक अयोध्या में मुआवजे की बात है तो उसके लिए 1200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी गई है। 

सीएम धामी ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

राहुल के बयान पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि आखिर हिंदुओं के प्रति इतनी नफ़रत क्यों? राम को काल्पनिक, सनातन को डेंगू और अब हिंदुओं को हिंसक, नफरत फैलाने वाला व झूठा बोलकर कांग्रेस के नेता ने एक बार फिर हमारी संस्कृति और पहचान पर प्रहार किया है. परिवारवाद की राजनीति से पनपे और तुष्टिकरण की विचारधारा से ग्रसित कांग्रेस के नेता की यह विभाजनकारी सोच निंदनीय है।

सदन पीएम मोदी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि आज सदन में राहुल गांधी के भाषण के बाद हर जगह उनके बयान पर खूब बहस हो रहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी सदन में अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी के बयान पर कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर बात है। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान में मुझे सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं राहुल गांधी के भाषण पर प्रियंका गांधी ने से लेकर पूरा कांग्रेस एक साथ नजर आ रहा हैं। प्रियंका गांधी कहा कि मेरा भाई राहुल हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकता हैं। उन्होंने (राहुल गांधी) स्पष्ट बोला है, उन्होंने भाजपा के बारे में बोला, भाजपा के नेताओं के बारे में बोला है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर हैं जिससे पहले पश्चिम बर्धमान जिले के तहत आने वाली Asansol Uttar Seat एक बार...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵