back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार का रास्ता साफ, मेयर चुनाव लड़ने से पीछे हटी AAP, BJP ने घोषित किया नाम

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस संबंध में घोषणा की है। बता दें कि आगामी 25 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होना प्रस्तावित है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। दिल्‍ली में अब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने मेयर का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस संबंध में घोषणा की है। बता दें कि आगामी 25 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होना प्रस्तावित है।

‘हम इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे’

पूर्व सीएम आतिशी ने इस संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि अब MCD में बीजेपी के पास बहुमत है, तो हम इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मेयर का चुनाव लड़ने और जीतने के लिए हमारे पास भी पार्षद खरीदने-तोड़ने और बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं है और हम ऐसा करना नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि भाजपा एमसीडी में भी अपनी सरकार बनाए। केंद्र और राज्य में भी उनकी सरकार है। उन्हें ट्रिपल सरकार चलाने का मौका मिल रहा है।

‘दिल्लीवालों से किए गए वादों को पूरा करें’

आतिशी ने आगे कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी बनती है कि सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल को लेकर दिल्ली के लोगों से किए अपने वादे पूरे करें। हम कई दिनों से देख रहे हैं कि एमसीडी के नाम के बहाने बनाए जा रहे हैं। पर्यावरण मंत्री कहते हैं कि प्रदूषण इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि ‘आप’ की MCD सरकार जानबूझकर कूड़े जला रही है। अब भाजपा के पास कोई बहाने नहीं हैं। अब उनकी जिम्मेदारी है कि दिल्लीवालों से किए गए वादों को पूरा करें। 

आति‍शी ने भाजपा पर लगाया आरोप

आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ‘आप’ पार्षदों को डरा-धमका और लालच देकर तोड़ ले गई। तोड़फोड़ करने के बाद भाजपा अब एमसीडी के हाउस में बहुमत में है। इसलिए आम आदमी पार्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा किसी पार्षद को तोड़कर ले जाती है, फिर हम बात करते हैं तो वापस आ जाते हैं, फिर तोड़ लेती है। भारद्वाज ने कहा, ‘चला लेने दो एक बार भाजपा को, दिखा लेने दो क्या कर सकते हैं।’

त्याग का नाटक कर रही है AAP

बीजेपी के दिल्ली प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी अच्छी तरह यह जानती है कि वो दिल्ली नगर निगम में ना सिर्फ बहुमत खो चुकी है। आप ने पिछले ढाई सालों में नगर निगम का प्रशासनिक और रखरखाव कार्य दोनों ठप कर रखा था। जिसके चलते अब आप त्याग का नाटक कर रही है। उन्‍होंने आगे कहा कि संभव है कि यहां से आगे आप और कांग्रेस गठबंधन कर लें।

BJP ने किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

भाजपा ने महापौर के लिए राजा इकबाल सिंह को मेयर के लिए प्रत्याशी बनाने का एलान किया है, जबकि उप-महापौर के लिए जय भगवान यादव के नाम की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के मैदान से हट जाने के बाद इनकी जीत तय मानी जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...