back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धड़ से अलग गर्दन, सीने में घोंपा चाकू और काटे हाथ… सौरभ की PM रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे

मेरठ में सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कैसे क्रूरता की हदें पार कर दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले खुलासे हुए हैं। इस रिपोर्ट में पु‍लिस ने कई खुलासे किए जो आपको हैरान कर देंगे। बताया है कि मुस्‍कान और उसके प्रेमी साहिल ने कैसे क्रूरता की हदें पार की। हत्या बेहद निर्मम तरीके से कई गई थी। सौरभ को मौत के घाट उतारने के लिए मुस्‍कान और उसके प्रेमी ने सारी तरकीब अपनाई। शरीर के कई हिस्‍से किए। सौरभ की गर्दन को धड़ से पूरी तरह अलग कर दिया गया था। सौरभ राजपूत की मौत का कारण चाकू से कई बार वार करने से गहरे जख्म, अत्यधिक खून बहने और शॉक को बताया गया है। यह चोटें इतनी घातक थी कि सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहलाने वाले खुलासे 

पुलिस ने सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ के गर्दन के चारों ओर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। दाएं और बाएं कान के नीचे, जबड़े के दोनों ओर और गर्दन के पास कई गहरे चोटें हैं। सबसे घातक बिंदू यह है कि गर्दन पूरी तरह से धड़ से अलग कर दी गई थी। दोनों हाथ भी कलाई भी अलग कर दी गई। दिल के पास भी गहरे जख्म के निशान हैं। छाती में बायीं तरफ भी गहरा घाव मिला है।

मुस्कान और साहिल इस हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी है। जो कि वो नशे के आदी हैं। पुलिस ने उन्‍हें अरेस्‍ट कर जेल भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, हत्यारों ने पहले सौरभ को कई बार चाकू घोंपा, फिर उसका सिर काट दिया और दोनों हाथ भी धड़ से अलग कर दिए। शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से वार किए गए थे, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस निर्मम हत्या के बाद पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। 

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्‍टर क्‍या बोले-

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सौरभ की मौत से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट की माने तो उनकी मौत करीब दो से तीन सप्‍ताह पहले ही हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने मृत्यु का कारण ‘शॉक और अत्यधिक रक्तस्राव’ बताया है। शरीर पर कुल पांच गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, शव पूरी तरह डिकम्पोज हो चुका था, चेहरा बुरी तरह सूज गया था। सौरभ का पूरा शरीर सीमेंट में लिपटा हुआ था। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि उसकी ठुड्डी पर चोट थी और गले पर फंदे के निशान मिले हैं, जो यह संकेत देते हैं कि हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵