back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री ने पहले फटकारा, अब मांगी माफी, डॉक्‍टर बोले- मेरी बेइज्‍जती हुई उसका क्‍या, कार्रवाई हो…

शनिवार को गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने GMCH के कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होने काम में लापरवाही के चलते सीनियर डॉक्‍टर ) डॉ. रुद्रेश कुट्टिकर को जमकर फटकार लगाई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे द्वारा एक सीनियर डॉक्टर को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को हुई इस घटना के बाद राणे ने माफी मांगी, लेकिन GMCH के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रुद्रेश कुट्टिकर ने इसे “स्टूडियो माफी” करार देते हुए खारिज कर दिया। डॉक्‍टरों का कहना है कि मंत्री अस्‍पताल आकर उसी वार्ड में सार्वजनिक माफी मांगे जहां उनकी बेइज्जती हुई थी। वरना वह हड़ताल करेंगे, जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य सेवा पूरी तरह से ठप हो जाएगी। डॉक्‍टरों ने मंत्री को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

क्या है पूरा मामला?

शनिवार को गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने GMCH के कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक शिकायत मिली कि एक बुजुर्ग मरीज को विटामिन B12 का इंजेक्शन देने से मना किया गया। और सीनियर डॉ. कुट्टिकर ने कथित तौर पर मरीज के साथ अभद्र व्‍यवहार किया। 

मंत्री का अस्‍पताल के औचक दौरे के दौरान एक वायरल वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में मंत्री राणे ने डॉ. कुट्टीकर को सस्‍पेंड करने का आदेश देते हुए और उन्हें बीच में न बोलने की सलाह देते हुए सुना जा सकता है। राणे को यह कहते हुए सुना गया कि “आप अपनी जुबान पर काबू रखें, आप एक डॉक्टर हैं। आपको सही और अच्‍छा व्यवहार करना होगा। चाहे आप कितने भी बोझिल क्यों न हों, आपको मरीजों के साथ ठीक से व्यवहार करना चाहिए।” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

जिसके बाद चिकित्सा समुदाय और विपक्षी दलों ने राणे की कड़ी आलोचना की और विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी। मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने मंत्री के आचरण की निंदा की, इसे अपमानजनक कृत्य बताया और निलंबन को तत्काल रद्द करने की मांग की। फिर बढ़ते विवाद को देखते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थिति को शांत करने के लिए कदम उठाया और निलंबन आदेश को रद्द कर दिया।

डॉक्टरों का विरोध और मांग

वायरल वीडियो के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्‍टरों और मेडिकल एसोसिएशन ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। मेडिकल एसोसिएशन ने राणे के व्यवहार को अपमानजनक बताया और मांग की कि मंत्री कैजुअल्टी वार्ड में आकर डॉ. कुट्टिकर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस मामले पर डॉ. कुट्टिकर ने कहा, “मेरी बेइज्जती वायरल हुई, माफी भी उसी तरह सार्वजनिक होनी चाहिए।”

मंत्री की माफी को डॉक्‍टर ने किया खारिज

इस बढ़ते मामले पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विश्वजीत राणे ने पहले कहा था कि वह मरीज के लिए खड़े होने के लिए माफी नहीं मांगेंगे, लेकिन तनाव को बढ़ता देख उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया और एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल पर माफी मांगी। राणे ने कहा, “मेरे इरादे सही थे, लेकिन मेरे शब्द गलत थे। मैं डॉ. कुट्टिकर और उनके परिवार से माफी मांगता हूं।” हालांकि, डॉ. कुट्टिकर ने इसे “नाकाफी” बताते हुए कहा कि माफी उसी स्थान पर होनी चाहिए जहां उनकी बेइज्जती हुई।

वही, मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि वह फिर से माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा, “नहीं, मैंने पहले ही माफी मांग ली है… मै राष्ट्रीय टीवी पर डॉक्टर से माफी मांग ली है। और इससे ज्यादा कोई और क्या उम्मीद कर सकता है?” उन्होंने कहा, “मैं यहां नायक या कोई और बनने के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां गोवा राज्य के लोगों की सेवा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए आया हूं कि गोवा के लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों।”

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...