back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहला टीका किसी कंपनी का, दूसरी खुराक किसी और कंपनी का लगने से कोई चिंता की बात नहीं- डॉ. वी के पॉल

-लेकिन प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले जो टीका लगे उसी का दूसरा टीका भी लगे नई दिल्ली, 27 मई(हि.स.)। उत्तरप्रदेश में कुछ लोगों को कोरोना टीके की दूसरी खुराक दूसरी कंपनी की लगाने का मामला सामने आया है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहली खुराक जिस कंपनी की लगी है, दूसरी खुराक भी उसी की लगनी चाहिए। लेकिन अगर दो कंपनियों के टीके मिक्स भी हो गए हैं, तो भी चिंता की बात नहीं हैं। लेकिन लोगों को सजग रहना चाहिए कि पहली खुराक जिस कंपनी की भी ली है दूसरी डोज भी उसी कंपनी की लें। गुरुवार को उन्होंने बताया कि हालांकि विश्व में वैक्सीन मिक्स करके देने की भी बात चल रही है। कहा जा रहा है कि इससे प्रतिरोधक क्षमता में अधिक बढ़ोतरी होती है। जब इसके प्रमाण सामने आएंगे तब सभी को बताया जाएगा। बता दें कि ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी दो वैक्सीन को मिलाने पर शोध कर रही है। अभी तक के शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर दो टीकों को मिक्स किया जाए तो कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि साइड इफेक्ट्स जरूर बढ़ सकते हैं। अभी इस बारे में कुछ साफ नहीं है कि वैक्सीन का कॉकटेल के कोरोना के खिलाफ कितनी इम्युनिटी मिलती है। ‘द लैंसेट’ में छपी रिसर्च के मुताबिक, रिसर्चर्स ने पहले लोगों को अस्त्राजेनेका वैक्सीन (कोविशील्ड) की डोज दी और उसके चार हफ्ते बाद फाइजर की वैक्सीन की। नतीजा ये हुआ कि मिक्स्ड डोज लेने वालों में साइड इफेक्ट्स ज्यादा नजर आए, मगर परेशानी जल्द ही दूर हो गई। ठंड लगना, बुखार आना, सिरदर्द और थकान जैसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिले। यह रिसर्च 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर की गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

Apple में नए CEO की खोज, Tim Cook की जगह कौन संभालेगा दिग्‍गज कंपनी की बागडोर?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईफोन...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...