नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के मधेपुरा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से पीट-पीट कर हत्या को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिस महिला की हत्या हुई है, उसका आरोपी व्यक्ति से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद आरोपी पति अपने रोजगार के सिलसिले में घर से दूर चला गया था। इसी बीच उसकी पत्नी का किसी के साथ प्रेम संबंध बन गए। वे अक्सर मिलते रहते थे। एक दिन आरोपी पति के परिवार वालों ने पत्नी को उस व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई
इसके बाद परिवार वालों ने पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी आरोपी पति को दी। आरोपी पति सूचना मिलते ही घर पहुंचता है और पत्नी को बेरहमी से पीटने लगता है, जिसके कारण पत्नी बेहोश हो गई। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की इतनी बेहरमी से पिटाई की थी कि वह बुरी तरह घायल हो गई थी। पत्नी को बेहोश हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के मधेपुरा के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के अंतगर्त पड़ने वाले कमलपुर की है। वहींपुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति का नाम शंकर शर्मा है, उसकी चार साल पहले पूर्वी दिल्ली की सुमन से प्रेम विवाह हुआ था। शंकर शर्मा सुमन को पूर्वी दिल्ली से भगा कर लाया था और अपने गांव में जाकर उससे शादी कर ली थी।
जानकारी के अनुसार शंकर शर्मा के काम के सिलसिले में घर से दूर चले जाने के बाद सुमन का चिकनोटवा गांव के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल गया था। जिसके साथ शंकर शर्मा के परिवार वालों ने सुमन को अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिसके बाद परिवार वालों ने शंकर शर्मा को इस घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद शंकर शर्मा ने अपनी पत्नी सुमन को पीट पीट कर मार डाला। सुमन की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। वहीं पुलिस ने आरोपी पति शंकर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




