back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तारीख हुई तय, 19 मई को द्वितीय केदार मदमहेश्वर और छह मई को तृतीय केदार तुंगनाथ के खुलेंगे कपाट

रुद्रप्रयाग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट 19 मई सुबह 11 बजे खुलेंगे। 15 मई को देव डोली पंचकेदार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ परिसर में स्थापित होगी, जबकि 17 मई डोली रांसी के लिए प्रस्थान करेगी। 18 मई को डोली गौंडार प्रवास करेगी तथा 19 मई को प्रात: 11 बजे भगवान मदमहेश्वर के कपाट खोले जाएंगे। वैशाखी के शुभ अवसर पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक कपाट खुलने की तिथि तय हो गयी है। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं केदारनाथ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, आचार्य हर्ष जमलोकी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, विपिन तिवारी, वेदपाठी यशोधर मैठाणी तथा विश्वमोहन जमलोकी, पुजारी शिवलिंग, मनोज शुक्ला, प्रेम सिंह रावत, दफेदार विदेश शैव, मुकुंद पंवार सहित रांसी-गौंडार के हक हकूकधारी मौजूद रहे। छह मई को खुलेंगे तुंगनाथ के कपाट वैशाखी के पर्व पर तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। भगवान की शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में वैशाखी के पर्व पर पंचांग गणना के अनुसार छह मई को दोपहर 12 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...