back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा उपाध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, बोले पूरा विपक्ष अंतर्विरोधों से ग्रस्त

लखनऊ, 18 अक्टूबर(आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी नितिन अग्रवाल की जीत पर बधाई देते हुए इसे 2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम की तस्वीर कहा है। कहा कि सपा सहित पूरा विपक्ष अंतर्विरोधों से ग्रस्त है। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को विधानसभा में उपाध्यक्ष चुनाव में नितिन अग्रवाल की जीत के बाद सदन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव तक में समाजवादी पार्टी विपक्ष को एकजुट न कर सकी। इन्हें विस उपाध्यक्ष परिणाम का भी पता था और 2022 के चुनाव परिणाम की जानकारी भी है। जो रिजल्ट आज आया है, यही एक बार फिर 2022 में भी आएगा। सपा प्रत्याशी नरेंद्र वर्मा को मात्र 60 वोट मिलने पर मुख्यमंत्री ने वर्मा के प्रति सहानुभूति भी जताई, साथ ही कहा कि चार साल पहले यही अगर सपा उन्हें प्रत्याशी बनाती तो संभवत: उनकी जीत हो सकती थी। लेकिन, उनकी अपनी पार्टी ने रिजल्ट जानते हुए भी उपाध्यक्ष चुनाव के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया। यह एक धोखा है जो सपा ने नरेंद्र वर्मा के साथ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पूरे साढ़े चार साल तक इंतजार किया, लेकिन सपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नाम आगे नहीं किया। इन्हें अपने सदस्यों तक की पहचान नहीं है। अंतत: सदन के अंतिम छह माह शेष रहते देख भाजपा ने इस परंपरा को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया। नितिन अग्रवाल के रूप में सदन को एक युवा, ऊर्जावान और अनुभवी उपाध्यक्ष मिलने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तकनीकी रूप से नितिन भी सपा के ही सदस्य हैं और इस तरह भाजपा ने सदन की परंपरा का ही निर्वाह किया है। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार तय होने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा को परिवारवाद की सोच से ऊपर उठकर व्यापक हित में सोचने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि सपा के लिए परिवार ही प्रदेश है, जबकि भाजपा के लिए पूरा प्रदेश एक परिवार है। मतदान से पहले नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के बीच हुई तीखी नोक-झोंक पर सीएम ने कहा कि सुबह नेता विपक्ष बड़ी तैश में बातें कर रहे थे, लेकिन संसदीय कार्यमंत्री भी शाहजहांपुर का आटा खाया है और उसी ताकत से नेता विपक्ष को जवाब भी दिया। अब नेता विपक्ष इन्हें बलिया के काले गाजर का हलवा खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष रामगोविंद संवाद में यकीन रखने वाले एक सज्जन व्यक्ति हैं लेकिन दलीय अंतर्विरोधों को झेलने की ताकत नहीं रखते, इसीलिए सदन में अनावश्यक झगड़ पड़ते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सदन में सस्टनेबल डेवलपमेंट गोल पर हुई 36 घंटे की विशेष चर्चा का भी उल्लेख किया और कहा कि जब गरीबी, अशिक्षा, महिला उत्थान, युवा कल्याण जैसे विषयों पर विमर्श होता है तो समाजवादी पार्टी कभी प्रतिभाग नहीं करती। योगी ने बीते साढ़े चार वर्षों में विधानमंडल में जनमहत्व के अनेक विषयों पर हुई चर्चा में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का आभार भी जताया। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...