back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुल्हन ने मंच पर दूल्हे को मारा थप्पड़, बाद में उसी से की शादी

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), 19 अप्रैल (आईएएनएस)। एक विचित्र घटनाक्रम में, दुल्हन ने वरमाला के दौरान सबके सामने एक नहीं, बल्कि दो बार दूल्हे को थप्पड़ मारा, जिससे वहां पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे रविकांत अहिरवार अपनी दुल्हन रीना को माला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, यहां तक कि मेहमान और रिश्तेदार भी उनकी जोश अफजाई कर रहे हैं। अचानक, दुल्हन ने दूल्हे को दो बार थप्पड़ मारा और वहां से चली गई, जिससे दूल्हा और मेहमान स्तब्ध रह गए। सूत्रों ने बताया कि दुल्हन इस बात से परेशान हो गई थी कि दूल्हा शराब के नशे में था, जिसके बाद उसने एक शराबी से शादी करने से इनकार कर दिया। बाद में दूल्हा और दुल्हन के परिवारों ने हस्तक्षेप किया और दुल्हन को मना लिया जिसके बाद वह आखिरकार उस आदमी से शादी करने के लिए तैयार हो गई जिसे उसने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा था। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...