back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव लड़ने की आयु 25 से 21 वर्ष हो, राघव चड्ढा ने युवाओं को राजनीति में बढ़ावा देने के लिए क्या कहा?

Raghav Chadha: हमारा देश युवाओं का देश है। इसलिए राजनीति में युवाओं को प्रोत्साहित करना होगा, उनका राजनीति में योगदान बढ़ाना होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में युवाओं को राजनीति में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के मुद्दे को उठाया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए आयु सीमा 25 वर्ष को कम करके 21 वर्ष करने का सुझाव रखा है। इसके लिए उन्होंने संसद में कई तर्क भी रखे हैं।   

क्या हमारे देश में नेता और चुने हुए प्रतिनिधि भी इतने युवा हैं?

आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि हमारे देश की औसत आयु मात्र 29 वर्ष है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से भी कम उम्र की है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने युवाओं के लिए सबसे बड़ा तर्क रखते हुए कहा कि हमारे देश में 50 प्रतिशत के करीब जनसंख्या 25 वर्ष से भी कम उम्र की है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभासांसद राघव चड्ढा ने कहा कि क्या हमारे देश में नेता और चुने हुए प्रतिनिधि भी इतने युवा हैं? राघव चढ्ढा ने आगे तर्क रखा कि जब भारत की पहली लोकसभा का चुनाव हुआ था, उस समय 26 प्रतिशत सदस्य 40 वर्ष से कम आयु के थे।  

युवाओं का राजनीति में योगदान बढ़ाना होगा

राघव चड्ढा ने जानकारी दी कि 17वीं लोकसभा में 12 प्रतिशत सदस्य 40 प्रतिशत से भी कम उम्र के हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राजनीति में युवाओं को बढ़ावा देने के लिए तर्क रखते हुए कहा कि हमारा देश जैसे जैसे युवा होते जा रहा है। वहीं चुने हुए प्रतिनिधि युवा पीढ़ी से दूर हो रहा है। राघव चड्ढा ने तर्क रखा कि हमारे नेता बुजुर्ग हैं। हमारा देश युवाओं का देश है। इसलिए राजनीति में युवाओं को प्रोत्साहित करना होगा, उनका राजनीति में योगदान बढ़ाना होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Blinkit डिलीवरी बॉय बनकर सड़कों पर उतरे राघव चड्ढा, स्कूटी चलाकर दिया सोशल मैसेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। वजह है...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...