back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़े थे शोपियां मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी

शोपियां, 28 मार्च (हि.स.)। शोपियां जिले के वानगाम क्षेत्र में शनिवार देर रात मारे गये दोनों आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। मारे गये दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन से जुड़े हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों की पहचान रामनगरी शोपियां निवासी इनायत उल्लाह शेख तथा अनतंनाग के धनवाटपोरा कोकरनाग निवासी आदिल अहमद मलिक के रूप में हुई है। इनके पास से एमओ-4 राइफल, एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है। शनिवार रात को हुई मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान पिंकू कुमार भी शहीद हुआ है जबकि इस दौरान दो अन्य जवान घायल हो गये थे। घायलों का सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। आतंकवादी इनायत उल्लाह शेख पिछले तीन साल से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय था और वह हाल ही में पाकिस्तान से वापस आया था। मुठभेड़ में मारा गया दूसरा आतंकवादी आदिल अहमद पिछले एक साल से सक्रिय था। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...