नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने वाहन पर कई गोलियां चलाईं। गोलीबारी के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
एंबुलेंस पर चलाई ताबड़तोड गोलियां
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हौसले पस्त होते हुए नहीं दिख रहे हैं। सोमवार की सुबह भी आतंकवादियों ने अपने मंसूबे को अंजाम दे दिया। जम्मू के अखनूर सेक्टर में सुबह 7:25 बजे सेना की एंबुलेंस समेत कई दूसर गाड़ियां जा रही थी तभी घात लगाकर बैठे हुए आतंकवादियों ने उन वाहनों पर 15 से 20 राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि इसमें अच्छी बात ये रही कि किसी को भी जान माल का नुकसान नहीं उठाना पड़ा। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
लगातार बढ़ रही हैं आतंकी गतिविधियां
जम्मू कश्मीर सरकार के गठन के बाद भी सरकार आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने में नाकामयाब रही है। बीते 24 अक्टूबर को भी गुलमर्ग के पास बोटा इलाके में आतंकवादियों ने सेना के वाहन को निशान बनाया था। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि एक कुली को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। इसके अलावा गांदरबल के गगनगीर इलाके में भी आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी में 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस हमले में स्थानीय युवको की संलिपत्ता सामने आ रही है जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने चप्पे चप्पे पर निगरानी रखने के अलावा आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित कर दी थी। हालांकि इस मामले पर गृह मंत्री ने जारी कर कहा था कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर सरकार के साथ आतंकियों के समूल खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।





