श्रीनगर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने कहा, सोपोर मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन अब भी जारी है। पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गुरुवार रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल आतंकवादियों के छिपे हुए स्थान पर पहुंचे तभी वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। –आईएएनएस एसएस/एएसएन




