back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NDA के भीतर हलचल तेज! UP-बिहार से लेकर तमिलनाडु तक दबाव, BJP के लिए संतुलन बड़ी चुनौती

विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का, गठबंधन की राजनीति में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतानी रही है, लेकिन जब नेतृत्व करने वाला दल कमजोर पड़ता है तो उस पर घटक दलों का दबाव बढ़ने लगता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी एनडीए को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है, लेकिन सहयोगी दलों की बढ़ती मांगें उसकी राह मुश्किल बना रही हैं। सत्ता संतुलन साधने और गठबंधन को एकजुट रखने की चुनौती अब बीजेपी के सामने सबसे बड़ा इम्तिहान बन गई है।

बिहार चुनाव से पहले जहां ‘हम’ आक्रामक तेवर दिखा रहा है, वहीं यूपी में निषाद पार्टी, सुभासपा, अपना दल और रालोद अपने-अपने तरीके से दबाव बना रहे हैं। तमिलनाडु में भी AIADMK के धड़ों को साधने की बीजेपी की कोशिशें उसी दल के विरोध से टकरा रही हैं।

सभी दलों को साधना चुनौती

गठबंधन की राजनीति में सीट बंटवारे को लेकर सौदेबाज़ी आम है, लेकिन जैसे ही नेतृत्वकारी दल कमजोर पड़ता है, छोटे सहयोगी दल हावी होने लगते हैं और अपने दबाव की राजनीति से पूरे समीकरण को चुनौती देने लगते हैं।

एक दशक तक घटक दलों पर हावी रही बीजेपी 

2014 से लगातार एक दशक तक बीजेपी सहयोगियों पर हावी रही और गठबंधन उसके इशारों पर चला, लेकिन 2024 के लोकसभा नतीजों ने तस्वीर बदल दी। अब सहयोगी दल ज्यादा मुखर हो गए हैं और बीजेपी को अपनी राजनीति नए संतुलन के साथ साधनी पड़ रही है।

पार्टी से ज्‍यादा NDA पर जोर 

लोकसभा नतीजों के बाद बीजेपी ने पार्टी से ज्यादा जोर गठबंधन को मजबूती देने पर दिया और संसद से लेकर सड़क तक NDA को आगे रखा। लेकिन सहयोगी दलों ने इसी हालात का फायदा उठाते हुए बीजेपी पर अपनी शर्तें थोपने और दबाव की राजनीति तेज कर दी है।

बीजेपी पर दबाव बना रहे हैं घटक दल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर हलचल तेज है। जीतनराम मांझी की ‘हम’ खुलकर मोर्चा संभाले हुए है, जेडीयू खुद को बड़ा भाई बताने पर अड़ा है, लोजपा (रामविलास) लोकसभा प्रदर्शन के हिसाब से हिस्सेदारी चाहती है, तो रालोमो भी अपनी मांगों पर डटी हुई है।

AIADMK पर‍ टिकी है पार्टी 

तमिलनाडु में बीजेपी की राजनीति अन्नाद्रमुक पर टिकी है। पार्टी चाहती है कि जयललिता के निधन के बाद बंटे धड़े फिर एकजुट हों, ताकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन के सामने मजबूती से चुनौती पेश की जा सके। हालांकि, अन्नाद्रमुक के नेता ई. पलानीसामी विभिन्न धड़ों के साथ अपने मतभेदों के चलते उनको लेने को तैयार नहीं हैं।

यूपी में चुनाव से पहले संभाला मोर्चा 

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी अब मुखर हो गई है। हाल ही में दिल्ली में उसके मंच पर सुभासपा, अपना दल और रालोद के नेता जुटे और सामाजिक आधार के अनुसार अधिक हिस्सेदारी की मांग की। राज्य चुनाव 2027 में हैं, लेकिन सहयोगी दल पहले ही अपने मोर्चे संभालने लगे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...