telangana-urban-local-bodies-election-31-percent-polling-till-11-pm
telangana-urban-local-bodies-election-31-percent-polling-till-11-pm

तेलंगाना शहरी स्थानीय निकाय चुनाव : 11 बजे तक 31 फीसदी मतदान

हैदराबाद, 30 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कई नगर निगमों और नगरपालिका के लिए आज मतदान हो रहा है। दिन के 11 बजे तक लगभग 31 फीसदी मतदान होने की खबर है। मतदान के दौरान खम्मम और वरंगल में तेलंगाना राष्ट्र समिति और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़पें होने की खबर मिली है। शुक्रवार को ग्रेटर वरंगल व खम्मम नगर निगमों और अच्चमपेट, सिद्धीपेट, जड़चर्ला, कोत्तूर, नकरेकल सहित अन्य नगरपालिकाओं में मतदान चल रहा है। पूर्वान्ह 11 बजे तक लगभग 31 फीसदी मतदान होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मतदान के दौरान खम्मम और वरंगल में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की छिटपुट घटनाएं होने के खबर मिली है। कई स्थानों पर कोरोना संकट के चलते मतदान प्रभावित हुआ है। सिद्धीपेट में 11 बजे तक सिर्फ 15 और नलगोंडा के नकरेकल में सबसे अधिक 46 फीसदी मतदान हो सका। इसी बीच चुनाव आयोग ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार ही कोविड नियमावली का पालन करते हुए मतदान की सभी तैयारियां की गई हैं। इस बार सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को भी आवश्यक औषधियों के साथ तैनात किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in