back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना के डीजीपी महेंद्र रेड्डी ने ड्यूटी की ज्वाइन

हैदराबाद, 5 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक एम. महेंद्र रेड्डी शनिवार को दो सप्ताह के चिकित्सा अवकाश के बाद ड्यूटी पर शामिल हो गये। वह अपने आवास पर गिरने के बाद लगी चोटों के कारण 18 फरवरी से छुट्टी पर थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के प्रमुख अंजनी कुमार इस अवधि के दौरान प्रभारी डीजीपी (पुलिस बल के प्रमुख) के रूप में कार्यरत थे। दो दिन पहले, महेंद्र रेड्डी ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के एक आरोप की निंदा की थी कि राज्य सरकार ने उन्हें जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हेयरलाइन फ्रैक्च र के कारण चिकित्सा अवकाश पर हैं। पुलिस प्रमुख ने कहा कि एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट की जांच के बाद डॉक्टरों ने हेयरलाइन फ्रैक्च र की पुष्टि की और उन्हें आराम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा था कि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। रेवंत रेड्डी ने बुधवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की जड़ें बिहार में हैं और उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार मूल के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के एक समूह को राज्य में महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मौजूदा डीजीपी को छुट्टी पर भेजकर अंजनी कुमार को डीजीपी बनाया है। तेलंगाना के आईपीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रेवंत रेड्डी के बयान की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन ने इसे निराधार बयान करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महेंद्र रेड्डी अपने घर पर लगी चोटों के कारण चिकित्सा अवकाश पर गए थे। हेयरलाइन फ्रैक्च र के उचित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए, उन्हें डॉक्टरों द्वारा आराम करने की सलाह दी गई और इसलिए वे चिकित्सा अवकाश पर चले गए। बयान में कहा गया है कि महेंद्र रेड्डी के बारे में बयान बिना तथ्यों के सत्यापन और वैज्ञानिक क्लीनिकल ट्रायल रिपोर्ट के गैर-जिम्मेदाराना तरीके से दिए गए। एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के बजाय, उक्त नेताओं ने प्रचार के लिए अधिकारी को अनावश्यक रूप से घसीटा है। आईपीएस अधिकारियों के निकाय ने कहा कि आईपीएस अधिकारी अंजनी कुमार और एक विशेष राज्य के कुछ आईएएस अधिकारियों को निशाना बनाने वाले बयान पक्षपातपूर्ण सोच और भारत के संविधान और अखिल भारतीय सेवाओं के प्रावधानों के बारे में ज्ञान की कमी को दर्शाते हैं। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵