back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना सीएम केसीआर ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक सप्ताह के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव ने उनके दिल्ली स्थित तुगलक रोड पर आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पिछले कुछ महीनों में केसीआर अखिलेश से मिलना चाह रहे थे लेकिन अखिलेश यूपी विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे इसलिए दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने से बेहद खास बताये जा रहे है। हालांकि एक महीने पहले केसीआर ने घोषणा की थी कि वह कोई मोर्चा नहीं बना रहे हैं, बल्कि देश के लिए एक वैकल्पिक अजेंडा स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव और तेलंगाना सीएम केसीआर के बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, वहीं दोनों के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों बीजेपी सत्ता के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को मजबूत करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। केसीआर ने पिछले एक सप्ताह में कई अर्थशास्त्रियों और हस्तियों से भी फोन पर बात की। उन्होंने केंद्र की नीतियों, खासकर बढ़ती महंगाई और देश में मौजूदा माहौल पर अपनी चिंताओं को साझा किया। वे केसीआर से सहमत थे। शनिवार शाम किसी और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे। अपने दिल्ली दौरे के बाद सीएम केसीआर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से मुलाकात करने के लिए 26 मई को बेंगलुरु पहुंचेंगे। अगले दिन वह समाजसेवी अन्ना हजारे से मिलने के लिए महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि भी जाएंगे। इसके बाद गलवान घाटी की लड़ाई में मारे गए सैनिकों के परिवारों से मिलने के लिए तेलंगाना सीएम 29 और 30 मई को पश्चिम बंगाल और बिहार जाएंगे। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵