back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आचार्य प्रमोद ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- इस्तीफा देने से पहले इस्तीफे की धमकी देना आलाकमान को ब्लैकमेल करने जैसा

जयपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित आध्यात्मिक गुरु और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। आचार्य प्रमोद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाते हैं। रविवार को अपने ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने हाल ही में जारी मुख्यमंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, इस्तीफा देने से पहले इस्तीफे की धमकी देना पार्टी हाई कमान को ब्लैकमेल करने जैसा है, मुख्यमंत्री जी। दो दिन पहले गहलोत ने एक कार्यक्रम में बयान देते हुए कहा था, मेरा इस्तीफा पहले से ही सोनिया गांधी के पास है आचार्य प्रमोद कृष्णम के इस ट्वीट को कांग्रेस में बढ़ती खींचतान का संकेत माना जा रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब पायलट समर्थक कृष्णम ने गहलोत पर निशाना साधा है। इससे पहले भी कृष्णम सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग खुलकर करते रहे हैं। इस बार उन्होंने पायलट को सीएम बनाने की मांग उठाने के बजाय अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। सचिन पायलट ने पिछले गुरुवार को सोनिया गांधी के साथ बैठक की थी, जिसमें कथित तौर पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा साझा किए गए फॉर्मूले पर युवा नेताओं को आगे लाने के लिए चर्चा की गई थी। इस दौरान अगले चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। हालांकि गहलोत ने इन चचार्ओं को अफवाह बताया। शनिवार को राजस्व सेवा परिषद के सम्मेलन में गहलोत ने कहा था, अफवाहें चलती रहती हैं। उनकी तरफ आपको ध्यान नहीं देना है। अफवाह चलती है कि सरकार बदल रही है, मुख्यमंत्री बदल जाएंगे। बेफिक्र रहना. मैं वह व्यक्ति हूं, जब 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बना, सोनिया गांधी ने मुझे तीन बार चीफ मिनिस्टर बनने का चांस दिया तो मैंने उस वक्त से उन्हें अधिकृत कर रखा है। मेरा इस्तीफा तो परमानेंट ही उनके (सोनिया गांधी के) पास है। गहलोत हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की मुलाकात के बाद राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में चल रही अफवाहों के मद्देनजर बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा, आप सोच सकते हैं, बार-बार यह आना नहीं चाहिए कि मुख्यमंत्री बदल रहा है। क्या हो रहा है? जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगेगी। आप निश्चिंत रहें, आप अफवाहों में न पड़ें। दो-तीन दिनों से अफवाह सुन रहा हूं.. फलां यह हो गया, वो हो गया। अफवाह से बिना मतलब लोग भ्रमित हो जाते हैं। गवर्नेंस में फर्क पड़ जाता है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

‘वीडियो वायरल कर दूंगी’ IPL क्रिकेटर विपराज निगम को ब्लैकमेल, बाराबंकी में FIR दर्ज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलने वाले युवा ऑलराउंडर व‍िपराज न‍िगम ब्लैकमेलिंग और धमकी का शिकार हुए हैं। विपराज निगम...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...