back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु फर्जी भूमि सौदों को रद्द करने के लिए बनेगा कानून

चेन्नई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने फर्जी भूमि सौदों को रद्द करने के लिए कानून बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के वित्त मंत्री पी.टी.आर. पलानीवेल त्यागराजन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा था कि सरकार फर्जी भूमि सौदों को रद्द करने के लिए कानून लाएगी। राज्य के राजस्व विभाग ने कानूनी विशेषज्ञों के साथ तैयारी और परामर्श शुरू कर दिया है और जल्द ही राज्य में भू-राजस्व अधिकारियों की एक बैठक होगी। मंत्री ने यह भी कहा है कि तमिलनाडु में लगभग 5 प्रतिशत सरकारी भूमि अवैध कब्जे में है और इसे पुन: प्राप्त करने और नकली भूमि सौदों को रद्द करने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून उन लोगों के खिलाफ पूर्वव्यापी कार्रवाई करने के प्रावधान प्रदान करेगा जिन्होंने अवैध रूप से दस्तावेज पंजीकृत किए थे। राज्य सरकार उपलब्ध सरकारी भूमि के डेटाबेस के साथ जीपीएस से जुड़ी भूमि प्रबंधन प्रणाली विकसित करने पर भी विचार कर रही है। नया कानून पंजीकरण महानिरीक्षक को फर्जी पंजीकरण रद्द करने के लिए आवश्यक शक्ति प्रदान करेगा। मंत्री ने कहा कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, 2.05 लाख हेक्टेयर सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। इस बीच सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक अकेले चेन्नई शहर में सरकारी जमीन के 23 फीसदी हिस्से पर अवैध कब्जा है। राज्य भूमि अभिलेख आयुक्त कार्यालय और पंजीकरण महानिरीक्षक कार्यालय ने सरकार को सूचित किया है कि भूमि अभिलेखों के अनुसार, ब्रिटिश काल के दौरान पट्टे पर दी गई भूमि को भी राज्य द्वारा पुन प्राप्त नहीं किया गया। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...