back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूत की बढ़ती कीमतों के कारणों की जांच करे तमिलनाडु सरकार

चेन्नई, 16 मई (आईएएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार सूत की बढ़ती कीमतों के पीछे छिपे कारणों की जांच करें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उन लोगों का पता लगाए जो कपास की जमाखोरी कर रहे हैं। जिसके कारण कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क हटा दिया है और कपड़े पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। कपड़ा उद्योग को उम्मीद थी कि इन उपायों से कपास की कीमतों में कमी आएगी, लेकिन हुआ इसके उलट। कपास और सूत के दाम बढ़ गए हैं। पन्नीरसेल्वम के अनुसार, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार से चर्चा करनी चाहिए और सूत की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाना चाहिए। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵