back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tamil Nadu: मार्निंग वॉक के दौरान तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की अचानक तबीयत बिगड़ी, अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन आज सुबह-सुबह सैर के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी गई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन आज सुबह-सुबह सैर में निकले थे। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद सीएम को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के सीएम एम के स्‍टालिन की आज सु‍बह मॉर्निंग वॉक के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और यहां उनका इलाज चल रहा है। 

हॉस्पिटल का सामने आया बयान

सीएम एम के स्‍टालिन के हेल्‍थ अपडेट को लेकर हॉस्पिटल ने अपनी एक प्रेस रिलीज में बताया कि, उन्हें मॉर्निंग वॉक के दौरान CM को कमजोरी महसूस हुई और चक्कर आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। सीएम स्‍टालिन डॉक्‍टरों की एक टीम की सतत निगरानी में है। 

सीएम के बड़े भाई एम के मुथु का शनिवार को हुआ था निधन

गौरतलब है कि, बीते शनिवार को सीएम स्टालिन के बड़े भाई एम के मुथु का 77 साल की उम्र में निधन हो गया था। एम के मुथु पीछले कई दिनों से लंबी बीमारियों के ग्रसित चल रहे थे। वह एक अभिनेता और पार्श्व गायक थे और उन्होंने तमिल फिल्म उद्योग में अच्छी पहचान बनाई थी। वह तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बड़े बेटे थे।

भाई के निधन पर क्‍या बोले एमके स्टालिन 

अपने बड़े भाई के निधन पर एमके स्टालिन ने कहा था, “कलैगनार (करुणानिधि) परिवार के सबसे बड़े बेटे, मेरे प्यारे भाई एमके मुथु के निधन की खबर आज सुबह मेरे लिए एक बड़े झटके के समान थी। अपने प्यारे भाई, जिन्होंने माता-पिता की तरह मेरा ध्यान रखा और मुझे प्यार दिया, उनका जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा दुख और झटका है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

हाई-टेक प्रचार से बदला तमिलनाडु चुनाव का खेल, डिजिटल रथ से गांव-गांव तक पहुंच रहे उम्मीदवार, गठबंधनों के बीच तेज हुई सियासी दौड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tamil Nadu में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी माहौल पूरी तरह बदल गया है। अब प्रचार सिर्फ रैलियों और पोस्टरों...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵