back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्‍ट्र का CM कौन होगा? शाह के घर चली लंबी बैठक, फोटोज़ आईं तो लोग बोले- ‘एकनाथ शिंदे का चेहरा तो देखो!’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्‍ट आए छह दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

मुंबई, रफ्तार डेस्‍क । हाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्‍ट आए छह दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी संबंध में देर रात गृह मंत्री अमित शाह के घर तीन घंटों तक मैराथन बैठक हुई। लेकिन इस बैठक में भी महाराष्ट्र सीएम पर मुहर नहीं लग सकी। हालांकि यह तो लगभग तय है कि एकनाथ शिंदे दोबारा मुख्‍यमंत्री नहीं बनेंगे। इस मीटिंग की फोटोज जब सोशल मीडिया पर पोस्ट हुईं तो लोगों का ध्यान तस्वीर में मौजूद नेताओं के एक्सप्रेशंस पर भी गया, इन तस्वीरों में अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार सब मुस्कुराते दिख रहे हैं, जबकि एकनाथ शिंदे के एक्सप्रेशंस गंभीर दिख रहे थे।

अकेले बीजेपी बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंची

गौरतलब है कि 23 नवंबर को विस चुनाव का रिजल्‍ट आया था। जिसमें महायुति की प्रचंड जीत हुई है। अकेले बीजेपी बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गई लेकिन छह दिन बाद भी महाराष्ट्र में नई सरकार नहीं बन सकी है। कल देर शाम दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग बात की है। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एनसीपी सांसद सुनील तटकरे भी शाह के घर पहुंचे थे, लेकिन करीब तीन घंटे की कवायद के बाद भी सीएम के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। 

बैठक में महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो को लेकर भी चर्चा 

बैठक के बाद अजित पवार और फडणवीस मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। वहीं शिंदे ने अपने बेटे श्रीकांत के घर पहुंचकर सांसदों के साथ बैठक की। देर रात वे भी मुंबई लौट गए। बैठक में कुछ महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो को लेकर भी चर्चा हुई है। जिसमें मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, राजस्व मंत्रालय और कार्मिक बीजेपी के पास रहने की संभावना है। वहीं शिवसेना के पास शहरी विकास मंत्रालय और पीडब्ल्यूडी मंत्रालय जाएंगे। एनसीपी को कृषि, सिंचाई, खाद्य आपूर्ति और मेडिकल और टेक्निकल एजुकेशन मंत्रालय दिया जा सकता है।

मुंबई की बैठक में होगा मुख्‍यमंत्री का फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के दो ऑब्जर्वर भी 1 दिसंबर को मुंबई जाएंगे। वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और मुख्‍यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे। हालांकि, BJP मराठा नेताओं पर भी विचार कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अमित शाह का ममता सरकार पर करारा हमला, आनंदपुर अग्निकांड को बताया भ्रष्टाचार का परिणाम, किया ये बड़ा दावा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵