back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत सिंह सुसाइड केस पर बोली तनुश्री- मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं

सुशांत सिंह सुसाइड केस पर बोली तनुश्री- मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोज नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं. मुंबई पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद अब बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच-पड़ताल में लग गई है. इस बीच तनुश्री दत्ता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है. तनुश्री अमेरिका में है लेकिन सुशांत सुसाइड केस के बारे में उन्होंने भी पब्लिकली अपनी राय सामने रखी है. करीना कपूर खान फोटोशूट की तस्वीर को याद कर कहा- जब तैमूर मेरे पेट में था उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैंस के साथ लाइव चैट में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस समेत बॉलीवुड के कई मुद्दों पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा- ‘न्यायपूर्ण जांच के मामले में मुंबई पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं किया जा सकता. वे इस तरह के केसेज को निपटाने के लिए बहुत जल्दबाजी दिखाते हैं, अक्सर आरोपी को जानते हैं और शुरू से ही नेताओं से मिले हुए होते हैं. ये बस लोगों को बयान देने बुलाते हैं क्योंकि उस वक्त मामला गर्म होता है और उन्हें पब्लिक का सपोर्ट मिल सके’. सिद्धार्थ शुक्ला ने नेहा शर्मा की कर दी तारीफ, तो शहनाज गिल ने दिया यह रिएक्शन तनुश्री ने आगे कहा – ‘पुलिस अभी सुशांत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को घसीट रही है. वे मासूम लोगों को बुलाकर 8-9 घंटे स्टेटमेंट लेती है और दुनिया के सामने ये जताती है कि वे पूरी तहकीकात कर रहे हैं. पुलिस, बॉलीवुड से भी गंदी है. ये सिर्फ मासूम लोगों को परेशान करती है, उसके आसपास के लोगों को, उनकी गर्लफ्रेंड, उनके दोस्त को पुलिस थाने बुलाएगी, घंटो-घंटों बैठाएगी लेकिन दूर-दूर तक कोई न्याय नहीं मिलेगा. न्याय अगर पाना है तो पुलिस की तरफ मत देखो. पुलिस, लॉ ये सब बस ढकोसले हैं जो पब्लिक को उल्लू बनाने के लिए बैठे हैं और दिखाने के लिए कि वे काम भी करते हैं’। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

मुश्किलों से घिरी अभिनेत्री तनुश्री दत्ता, वीडियो शेयर कर बोलीं- अपने ही घर में किया जा रहा परेशान…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर भारत में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵