back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूडान : सेना प्रमुख ने अपदस्थ सरकार के 4 मंत्रियों को रिहा करने का फैसला किया

खार्तूम, 5 नवंबर (आईएएनएस)। सूडान के सशस्त्र बलों के जनरल कमांडर अब्देल फत्ताह अल-बुरहान ने अपदस्थ सरकार के चार मंत्रियों को रिहा करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी सूडान टीवी की रिपोर्ट से सामने आई है। रिहा होने वाले अधिकारियों में संचार मंत्री हाशिम हसबल-रसूल, परिवहन मंत्री अली जिद्दो, युवा और खेल मंत्री यूसुफ एडम और सूचना मंत्री हमजा बालोल शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अल-बुरहान के आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक की सरकार में कई मंत्रियों को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। 25 अक्टूबर को, सूडानी सेना ने गठबंधन के भीतर सैन्य और नागरिक ब्लॉक के बीच साझेदारी को समाप्त करने का फैसला किया था। अल-बुरहान ने देशभर में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी और संप्रभु परिषद और सरकार को भंग कर दिया। एफएफसी ने अल-बुरहान पर सैन्य तख्तापलट करने का आरोप लगाया है। 21 सितंबर को तख्तापलट के प्रयास को विफल करने की घोषणा के बाद से, अपदस्थ सरकार के भीतर सैन्य और नागरिक भागीदारों के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे थे। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵