नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और मर्डर के खिलाफ छात्रों का नबन्ना मार्च शुरू हो गया है। बीजेपी ने इस मार्च का समर्थन किया है वो दूसरी ओर वामपंथी दलों ने इसे BJP और RSS का साजिश बताया है। प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ताज़ा अपडेट्स के मुताबिक, छात्र पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें रोकने के लिए पुलिस वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है।
बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनानी
छात्रों के इस प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में महिला पुलिस, पुरुष पुलिस की तैनाती की गई है। छात्रों को रेकने के लिए 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां जगह-जगह पर बैरीकेड लगाए गए हैं। हावड़ा में स्थित नबन्ना भवन को चारों ओर से घेर लिया गया है।
हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया है
हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया गया है और ब्रिज पर लोहे की दीवार खड़ी कर दी गई है। इतना की नहीं लोहे के डंडो पर मोबिव ऑयल लगा दिया गया है। ब्रिज के आसापास लोहे की दीवार बना दी गई है।
छात्रों ने मांग की है कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें
इन छात्रों की तीन मांगे हैं पहली मांग है डॉक्टर को इंसाफ मिले, आरोपियों को मौत की सजा दी जाए और तीसरी मांग है ममता बनर्जी इस्तीफा दें।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पुलिस ने वॉटर कैनन का इंतजाम किया है। अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज की निगरानी करने की अपील की गई है। दमकल कर्मियों का भी प्रबंध किया गया है।
पुलिस ने प्रदर्शन के आयोजकों को किया मेल
इस प्रदर्शन के आयोजकों को पुलिस ने एक मेल किया है जिसमें यह जानकारी मांगी गई है कि कितने लोग इस रैली में शामिल हो रहे हैं और इसका रूट क्या होगा। पुलिस से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और छात्रों को काबू करने के लिए पूरी तैयारी की गई है।





