नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुखर्जी नगर में शुक्रवार को राजस्थान के रहने वाले एक छात्र का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। छात्र पिछले कुछ दिनों से लापता था। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जांच शुरू की। जिसके बाद छात्र का शव मुखर्जी नगर में झाड़ियों से मिला।
पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला आत्महत्या का है। लड़के का नाम दीपक था। दीपक कुछ दिनों से लापता था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, अस्पतालों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिवार वालों ने इंस्टीट्यूट पर लगाया आरोप
परिवार वालों ने इंस्टीट्यूट पर आरोप लगाया है कि छात्र के कक्षा में नहीं आने को लेकर उन्होंने परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी।
पिछले महीने सामने आए हैं कई मामले
पिछले महीने यूपीएससी सिविल सेवा अभ्यर्थियों के आत्महत्या करने के ऐसे ही मामले सामने आए हैं।
लखनऊ में भी 22 वर्षीय छात्र ने की थी आत्महत्या
इससे पहले 28 अगस्त को लखनऊ में एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके किराए के मकान में लटका हुआ मिला। पुलिस द्वारा बरामद किए गए एक सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने “जीवन में उम्मीद खो दी है”। उसने नौकरी पाने की कोशिश की लेकिन कहीं भी नौकरी नहीं मिल सकी।
वह लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो सका। “ सॉरी मां, सॉरी डैड… मुझे पता है कि मैं कुछ गलत कर रहा हूं।…





