back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी कार्यालयों में एसटी का मात्र 6 फीसदी प्रतिनिधित्व : तृणमूल सांसद

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अबीर रंजन विश्वास ने मंगलवार को कहा कि देश में सरकारी कार्यालयों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों का प्रतिनिधित्व सिर्फ 6 फीसदी है। बिस्वास ने जनजातीय मामलों के मंत्रालय के कामकाज पर उच्च सदन में एक बहस में भाग लेते हुए कहा कि एसटी आबादी को संवैधानिक गारंटी के बावजूद हम एक देश के रूप में एसटी आबादी को समायोजित करने में विफल रहे हैं। उन गांवों के बारे में मंत्रालय के आंकड़ों का जिक्र करते हुए, जहां अनुसूचित जनजाति की आबादी 25 फीसदी से अधिक है, तृणमूल सांसद ने कहा कि यह जानकर हैरानी होती है कि इनमें से केवल 9 फीसदी गांवों में ही बैंक है, केवल 24 फीसदी में स्वास्थ्य केंद्र है और केवल इनमें से 50 फीसदी के पास नल के पानी का कनेक्शन है। यह देखते हुए कि एसटी देश की कुल आबादी का 8.6 प्रतिशत है, माकपा सदस्य वी. शिवदासन ने मांग की कि एसटी के लिए कुल बजट आवंटन का 8.6 प्रतिशत आवंटित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2022-23 के केंद्रीय बजट में एसटी को कुल खर्च का केवल 2.26 प्रतिशत आवंटित किया है। बहस में शामिल होते हुए द्रमुक सांसद कनिमोझी ने कहा कि हाशिए के समुदायों के कई छात्रों को स्कूलों से बाहर रहने और महामारी के दौरान वन-आधारित और स्थानीय आजीविका में अपने माता-पिता का समर्थन करने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या उसने स्थिति का आकलन किया है? उन्होंने आगे कहा कि माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों के लिए प्रोत्साहन की एक राष्ट्रीय योजना (एनएसआईजीएसई), जो 2008 में माध्यमिक विद्यालयों में एससी और एसटी लड़कियों के नामांकन को बढ़ावा देने और छोड़ने वालों को कम करने के लिए शुरू की गई थी, उसे बंद कर दिया गया है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵