back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

म्यांमार-थाईलैंड में आया जोरदार भूकंप, बैंकॉक में भरभराकर गिर गई बिल्डिंग

भूकंप के झटके म्यांमार-थाईलैंड में महसूस किए गए हैं। झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में आज सुबह जोरदार भूकंप से धरती कांप गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसे भारत के पूर्वोत्‍तर राज्‍यों से लेकर दिल्‍ली-एनसीआर तक में महसूस किया गया। झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए और अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल आए। हांलाकि अभी तक कोई जनहान‍ि या नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। इसके अलावा थाईलैंड में भी जोरदार भूकंप आया है जिसमें कई बिल्डिंग जमींदोज हो गई हैं।

6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं


भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए हैं। खासतौर पर पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में तेज झटके आए हैं। म्यांमार और भारत के अलावा बैंकॉक में भी 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

म्‍यांमार में थोड़ी- थोड़ी देर में आए दो झटके  


म्यांमार में भूकंप का पहला झटका 11 बजकर 52 मिनट पर आया और फिर दूसरा 12 बजकर 02 मिनट पर भी भूकंप महसूस किया गया। इस तरह एक के बाद एक दो झटके लगे हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे थाा, वहीं भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है।

दिल्ली में घरों से बाहर निकले लोग


दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। पूर्वोत्तर में म्यांमार की सीमा अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर से मिलती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, जानिए क्यों भूकंप आते हैं?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵