back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में स्थापित हो पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास, और रघुवंश की प्रतिमा : तेजस्वी

पटना, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद अब जल्द ही पटना लौटने वाले हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इसकी जानकारी देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी तबियत में लगातार सुधार हो रहा है। 15 से 20 दिन में वे पटना लौट सकते हैं। इस बीच, तेजस्वी ने राज्य सरकार से स्वर्गीय रामविलास पासवान और स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह की प्रतिमा लगाने की भी मांग की। तेजस्वी गुरुवार को गोपालगंज जाने के क्रम में यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा लालू प्रसाद जी की तबियत में लगातार सुधार हो रहा है और तबियत में ऐसे ही सुधार जारी रहा तो वे 15 से 20 दिनों में पटना लौट सकते हैं। उल्लेखनीय है कि स्वस्थ्य कारणों से लालू प्रसाद फिलहाल दिल्ली में हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान की वार्षिक श्राद्ध (बरखी) मनने वाला है। उन्होंने कहा कि लोजपा सांसद चिराग पासवान और कद्दावर नेता सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश उनसे मिलने यहां आए थे। उन्होंने कहा, ऐसे में सरकार से मांग है कि इन दोनों नेताओं की प्रतिमा बिहार में स्थापित की जाए। इसके साथ ही तेजस्वी ने सरकार से मांग की है कि इन दोनों नेताओं की जयंती या पुण्यतिथि पर बिहार सरकार की तरफ से राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाए। यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के अंतिम पत्र का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से कई मांग रखी थी। तेजस्वी ने कहा कि उनके निधन के एक साल होने वाले हैं लेकिन उनके पत्र में लिखे एक भी मांग की पूर्ति नहीं हो सकी है। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵