back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ABVP से शुरू की थी राजनीति, आज हैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष, जानें जेपी नड्डा से जुड़े अहम पहलू

जेपी नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरूआत ABVP से की थी। वह आज अपने काम के दम पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं। आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़े पहलू आपके सामने रखेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज 2 दिसंबर 2024 को 64वां जन्मदिन है। जेपी नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरूआत ABVP से की थी, आज उनकी गिनती भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती है। बीजेपी में जेपी नड्डा की अहमियत और कद का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लगातार दूसरी बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाले हुए हैं। उनके नेतृत्व में बीजेपी एक सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है।

जेपी नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था


जेपी नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ था। जेपी नड्डा एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से की और उसके बाद उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से LLB की पढाई पूरी की थी

उन्हें वर्ष 1989 में ABVP का राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया था


जेपी नड्डा ने वर्ष 1975 में हुए जयप्रकाश नारायण आंदोलन में भी भाग लिया था और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसी आंदोलन ने उनका देश की राजनीति की तरफ रुख किया। छात्र नेता के रूप में राजनीति की शुरुआत करने वाले जेपी नड्डा को राज्य और केंद्रीय संगठन में काम करने का लंबा चौड़ा अनुभव भी है। जेपी नड्डा ने वर्ष 1984 में हिमाचल प्रदेश में ABVP के संगठन मंत्री के तौर पर काम किया था और अपने बढ़िया कामों से संगठन को काफी प्रभावित किया था। जिसके बाद उन्हें वर्ष 1989 में ABVP का राष्ट्रीय सचिव बना दिया गया था। इसके बाद उन्हें वर्ष 1991 में भारतीय युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया गया था।  


बता दें कि जेपी नड्डा का हिमाचल प्रदेश से काफी लगाव है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से वर्ष 1993 का विधानसभा का चुनाव लड़ा था और उसमे जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज बीजेपी के ताकतवर नेताओं में उनका नाम शामिल है।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं नड्डा जी को वर्षों से जानता हूं और हमारी पार्टी में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखा है। उन्होंने हर संगठनात्मक, विधायी और कार्यकारी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभाया है। वह एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।'”

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...