back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीनगर मुठभेड़ : आतंकवादी के पास से मिला प्रेस कार्ड (लीड-2)

श्रीनगर, 30 मार्च (आईएएनएस)। मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के रैनावारी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक के पास से प्रेस कार्ड मिला है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, आतंकी संगठन लश्कर के मारे गए स्थानीय आतंकवादियों में से एक के पास मीडिया का प्रेस कार्ड (आईडी) मिला है। यह मीडिया के दुरुपयोग का एक स्पष्ट मामला दर्शाता है। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। –आईएएनएस एसएस/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵