back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Srinagar Encounter: दाचीगाम के जंगल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में एक आतंकी ढेर

जम्‍मू और कश्‍मीर के दाचीगाम के जंगल में सुरक्षा बलों और आ‍तंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी मारे जाने की खबर है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। जम्‍मू और कश्‍मीर के दाचीगाम के जंगल में सुरक्षा बलों और आ‍तंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी मारे जाने की खबर है। खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के दाचीगाम के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी इलाकों में आतंकी के छुपे होने का दावा सच साबित हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग में एक आतंकी को मार गिराने में सैनिकों को सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी फिलहाल जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद दाचीगाम के इलाकों में सुरक्षा बलों ने चारों और से घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकियों के पास भागने के अलावा और कोई चारा नही था तो खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में करारा जवाब दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक आतंकी मार गिराने गया है। 

पुलिस ने जारी किया बयान

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाचीगाम कुछ बाहरी इलाके में एक राष्ट्रीय उद्यान है। आतंकवादियों के होने का इनपुट तब मिला जब सुरक्षा बलों के एक तलाशी टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने ऐक्‍शन लिया और मुहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल अभी भी गोलीबारी जारी है।

अनंतनाग में 5 करोड़ की संपत्ति जब्‍त 

इससे पहले, 2 दिसंबर यानी सोमवार को अनंतनाग जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई दिखने को मिली जिसमें जिला पुलिस ने एक आतंकी को मदद करने वाले शख्‍स की दो मंजिला आवासीय संपत्ति कुर्क की है। श्रीगुफवारा के हुगाम लोनपोरा इलाके में रहने वाले फिरदौस अहमद भट के नाम पर पंजीकृत थी। यह संपत्ति एक कनाल और 10 मरला में फैली है। इसकी सरकारी कीमत लगभग 5 करोड़ है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन मट्टन में दर्ज मामलों को आधार मानकर की गई है। यह कार्रवाई पुलिस टीम और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: हनुमान जी की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, घर में बना रहेगा उनका आशीर्वाद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार के दिन हनुमान...

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...