back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Doctor Rape Case: सियालदह की विशेष अदालत ने आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप व हत्या के मामले में आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह आदेश सियालदह की विशेष अदालत ने दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता RG Kar अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप व हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय को सियालदह की विशेष अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि संजय रॉय इस समय CBI की हिरासत में है। जिसकी कल पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें खुलासा हुआ कि संजय रॉय विकृत और जानवरों जैसी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वो अश्लील सामग्री देखने का आदी था। 

CBI की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

इस संबंध में CBI के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वो किसी भी सवाल के संबंध में सभी छोटी-बड़ी जानकारी बिना किसी हिचकिचाहट के सामने रखा। आरोपी संजय रॉय के फोन में कई अश्लील सामग्री मिली हैं। जिसे कोलकाता पुलिस ने जब्त कर लिया था।

अपराध स्थल पर संजय रॉय के मौजूद होने की हुई पुष्टि

CBI के अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य ये पूरी तरह से साबित करते हैं कि आरोपी अपराध स्थल पर मौजूद था। अधिकारी ने सीसीटीव फुटेज के आधार पर बताया कि फुटेज में 8 अगस्त को संजय रॉय सुबह करीब 11 बजे छाती रोग विभाग के वार्ड के पास मौजूद था। उन्होंने बताया कि आरोपी 8 और 9 अगस्त को अलग-अलग बहानों से कुल 3 बार अस्पताल के अंदर गया था फिर घूमफिर कर बाहर निकल आया, लेकिन चौथी बार जब वो अंदर गया तो वो ट्रेनी डॉक्टर की रेप कर हत्या की वारदात को अंजाम देकर बाहर निकला।

क्या है मामला ?

गौरतलब है कि कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 9 अगस्त की रात को एक ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप कर हत्या कर दी गई। अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर पूरा देश सड़क पर आ गया। पूरे देश के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए और उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले की जांच CBI से कराने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस केस की जांच CBI को दे दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

फोन छीना, सुनसान जगह ले जाकर… बंगाल में आरजी कर जैसी एक और वारदात, MBBS छात्रा से रेप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल एक बार फिर शर्मसार हो गया है। दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा के साथ...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵