नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । मौलाना साजिद रशीदी के समाजवादी पार्टी और मैनपुर से सांसद डिंपल यादव को लेकर कथित तौर पर किए गई अभद्र टिप्पणी का मामला बढ़ता जा रहा है। डिंपल यादव पर दिए बयान के बाद सांसद के समर्थकों में काफी गुस्सा है। शिकायत के बाद मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक यह बवाल थमा नहीं है।
इस बीच, उससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया, जब सपा के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना मौलाना द्वारा डिंपल यादव पर की गई बेतुका बयान के संदर्भ में हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डिंपल यादव को मौलाना ने क्या कहा था?
घटना उस विवाद से जुड़ी हुई है जब एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान डिंपल बिना सिर ढके बैठी थीं, जो कि इस्लामिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इस बयान के बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
पहले से दर्ज है मौलाना पर केस
इस मामले में नोएडा के सपा कार्यकर्ता मोहित नागर और उनके साथ कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया। मामले में मौलाना के खिलाफ पहले से ही सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज है।
बीजेपी ने सपा पर साधा निशाना, डिंपल यादव ने क्या कहा?
इस घटना पर खूब सियासत हो रही है। तो वही, इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। बीजेपी ने इसे देश की महिला का अपमान बताकर सपा पर निशाना साधा, जबकि सपा ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया। वही, इस पूरी घटनाक्रम पर सांसद डिंपल यादव ने खुद कहा कि बीजेपी को मणिपुर जैसे मुद्दों पर भी उतना ही जोर देना चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौलाना ने अपने बयान पर कायम रहने की बात कही।




