back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सपा सरंक्षक मुलायम का 82 वां जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

लखनऊ, 22 नवम्बर(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82 वां जन्मदिन है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट के माध्यम से लिखा किउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। समाजवादी पार्टी लखनऊ से लेकर इटावा तक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मना रही है। लखनऊ के में जगह जगह पर मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने होडिर्ंग और बैनर लगाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर सोमवार को शिवपाल यादव सैफई में केक काटकर दंगल कराएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में ही जन्मदिन मनाएंगे। फिलहाल सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में प्रसपा के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है और दंगल में मुलायम व अखिलेश यादव को भी आमंत्रण दिया गया है। समाजवादी पार्टी गांव में मुलायम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाएगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर केक काटकर गोष्ठी की जाएगी। साथ ही सभी बूथ सेक्टरों पर केक काटा जाएगा। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को प्रगतिशील समाजवाद का पुरोधा बताते हुए उनका जन्मदिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) परिवर्तन दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह के निर्देश पर केंद्रीय शिविर कार्यालय में हवन और मुलायम सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र द्वारा संपादित ई-बुक मुलायम शिवपाल डाट इन का विमोचन होगा। साथ ही साथ सपा संस्थापक के आंदोलन के साथियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद 83 किलो का केक काटकर मिष्ठान्न वितरण होगा। सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच जुबानी जंग में अब नरमी आई है। राजनीतिक हल्कों में इसके कयास लगाए जा रहे हैं कि 22 नवंबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर दोनों के बीच गठबंधन या विलय पर निर्णय हो सकता है। –आईएएनएस विकेटी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: अमेरिका-ईरान सुलह की उम्मीद से शेयर बाजार में तेजी, Sensex-Nifty में जोरदार उछाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त...

AAP सांसद अशोक मित्तल के घर ED की रेड, हाल ही में बने थे राज्यसभा के डिप्टी लीडर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के...

Noida Maid Protest: आज दूसरे दिन भी नहीं पहुंचीं मेड्स, सैलरी बढ़ाने को लेकर जारी प्रदर्शन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नोएडा के सेक्टर 137 में घरेलू...

CBSE 10th Result 2026: रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है, जानें कैसे तुरंत चेक करें मार्कशीट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE कक्षा 10वीं के लाखों छात्रों...

डल स्किन और झुर्रियों से राहत दिलाएगा ये एक गिलास जूस, चमक उठेगी त्वचा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में अक्सर धूल-मिट्टी धुप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵