नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के नेताओं का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है, वे लोकसभा के चुनाव में अपनी पार्टी(समाजवादी पार्टी) को उत्तर प्रदेश में मिली बड़ी जीत के बाद काफी उत्साहित हैं। समाजवादी पार्टी के नेताओं का उत्साह इतना अधिक बढ़ गया है कि उन्होंने 19 जुलाई 2024 को कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा के चुनाव में उन्हें इंडिया गठबंधन सीटों के बंटवारे को लेकर सम्मान देंगे, जिसकी हमारी पार्टी हकदार है।
सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान जारी किया
समाजवादी पार्टी ने नवनिर्वाचित सांसदों को सम्मानित करने के लिए मुंबई में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमे समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई ने राज्य में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान जारी किया है।
आज इस गठबंधन की नीव ही समाजवादी पार्टी पर टिकी हुई है
भिवंडी ईस्ट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने महाराष्ट्र के सभी बड़े दलों शिवसेना, भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी पर आरोप लगाया कि वे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करते हैं। इसके बाद विधायक रईस शेख ने इंडिया गठबंधन के लिए कहा कि आज इस गठबंधन की नीव ही समाजवादी पार्टी पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अगर कोई बात कहते हैं तो इंडिया गठबंधन का कोई भी नेता उनकी बात को मानने से मना नहीं कर सकता है।
महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा है
इसके बाद समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी को उतनी सीटें जरूर मिलेगी, जिसके वे हकदार हैं। इंडिया गठबंधन वो सम्मान जरूर देगा, जिसकी हमारी पार्टी हकदार है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन से बातचीत शुरू हो गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा है। एमवीए गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल है। इसी(एमवीए गठबंधन) के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
समाजवादी पार्टी के नेता रईस शेख ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में सपा के सिर्फ दो ही विधायक हैं, एक तो मै खुद हूं और दूसरे अबू आजमी हैं। लेकिन हम दोनों 100 विधायकों पर भारी पड़ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे 10 विधायक ही 288 पर(पूरी महाराष्ट्र विधानसभा के विधायकों पर) भारी पड़ सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





