back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पार्षद चुनाव में सपा ने गायत्री प्रजापति की बहू को चुनाव मैदान में उतारा

अमेठी, 21 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू को इस बार पार्षद चुनाव में पार्टी का टिकट दिया है। गायत्री प्रजापति फिलहाल बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति सपा के टिकट पर अमेठी सीट से चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने भाजपा के डॉ संजय सिंह को शिकस्त देकर इस सीट से 18 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। गायत्री प्रजापत की पत्नी लगभग हर चुनावी बैठक में रोती थीं और लोगों से अपील करती थीं कि वे उन्हें वोट देकर जितायें ताकि वे अपने पति को न्याय दिला पायें। अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर की पार्षद सीट से अब गायत्री प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को चुनावी मैदान में उतारा है। शिल्पा ने अपनी सास के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभायी थी। शिल्पा गायत्री प्रजापति के बड़े बेटे अनिल की पत्नी हैं। उन्होंने समाजशास्त्र में एमए किया है। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...