back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आपदा के वक्त में भी घटिया राजनीति कर रहे सपा मुखिया : सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर आपदा के वक्त में भी घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया है। सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार द्वारा कराए जा रहे वैक्सीनेशन को लेकर लगातार उजुल-फिजूल बयान दे रहे हैं। ब्लैक फंगस के इलाज को लेकर भी वह भ्रम फैला रहे हैं। जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना से लोगों को कैसे बचाया जाए, इसके सुझावों वाले पत्र लिख कर राजनीति में अपनी खोई हुई जमीन पाने का प्रयास कर रहीं हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस के इन नेताओं को सलाह दी हो कि इस आपदा के वक्त में प्रदेश सरकार के साथ मिलकर उन्हें जनता की सेवा करनी चाहिए न कि घटिया राजनीति। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा दिए गए इस बयान कि सत्ता में आने पर वर्ष 2022 में सभी को फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी और प्रदेश में ब्लैक फंगस के इलाज में अव्यवस्थाएं छुपाए नहीं छुप रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव वैक्सीनेशन को लेकर लगातार झूठे और जनता को भ्रमित करने वाले वाले बयान दे रहे हैं। जिसके चलते पहले तो अखिलेश ने वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताया और इसके बारे में दुष्प्रचार किया। फिर उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए नीति की बात की। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन मुफ्त लगाने की बात कही। और अब वह कह रहें है कि सत्ता में आने पर वह वर्ष 2022 में सभी को फ्री में वैक्सीन लगवाएंगे। सिद्धार्थनाथ सिंह कहते हैं, वास्तव में अखिलेश यादव सत्ता के सपने में इतने अंधे हो गये है कि योगी सरकार प्रदेश में लोगों को जो फ्री में वैक्सीन लगवा रही है उसे वह देख भी नही पा रहे है और कह रहे है की जब मेरी सरकार आएगी तो वैक्सीन फ्री में देगे। अरे, अखिलेश यादव आँखे खोलो। देखो कि राज्य में 45 वर्ष से ऊपर का वैक्सीनेशन केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त में कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार ही तरफ से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को फ्री में वैक्सीन लगा रही है। इस व्यवस्था के तहत अब तक यूपी में अब तक वैक्सीन की 1,58,41,256 डोज लोगों को फ्री में लगाई जा चुकी हैं। जिसमें 8,52,238 डोज 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को लगाई गई हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र को लेकर भी उन्हें आड़े हाथों लिया है। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोरोना से प्रभावित मध्यम वर्ग के लिए राहत की घोषणा करने के साथ ही बिजली दर कम करने, निजी अस्पतालों व स्कूलों में खर्च निर्धारण और उन्हें राहत पैकेज देने के अलावा व्यापारियों करो में छूट देने समेत कई सुझाव दिए हैं। प्रियंका के इन सुझावों को सिद्धार्थनाथ सिंह ने हथकंडा बताया है। –आईएएनएस विकेटी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵