back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET को लेकर सोनिया गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोली- लाखों छात्रों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

NEET पेपर लीक मामले को लेकर सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर एक लेख के माध्यम से निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने मणिपुर और लोकसभा उपाध्यक्ष को लेकर भी बात की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  NEET UG पेपर लीक मामले को लेकर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेसी सांसदों ने कल आरोप लगाया कि संसद भवन में राहुल गांधी को NEET पर बोलने से रोकने के लिए उनके माइक को बंद कर दिया गया। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। अब आज 29 जून दिन शनिवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। 

पीएम देते हैं टकराव को महत्व- सोनिया गांधी

उन्होंने एक अखबार में लेख लिखकर आरोप लगाया है कि पीएम मोदी आम सहमति के मूल्य का उपदेश देते हैं, लेकिन वो खुद टकराव को बढ़ावा देते हैं। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि पीएम अभी तक लोकसभा नतीजों को स्वीकार नहीं कर पाये हैं। वो टकराव को महत्व देते हैं। 

लोकसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर ये बोलीं सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा कि परंपरा के अनसार लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिये था, लेकिन सरकार ने उनकी मांग को खारिज कर दिया। इससे पहले 17वीं लोकसभा में भी उपाध्यक्ष के संवैधानिक पद को नहीं भरा गया। 

सोनिया गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में चुप रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में लाखों युवाओं का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा करते हैं लेकिन पेपर लीक पर चुप हैं। 

मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी रहे चुप

वहीं सोनिया गांधी ने मणिपुर को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कुकी और मैतेई समुदायों के बीच संघर्ष के कारण सैकड़ों लोग मारे गए हैं। जिसकी वजह से उस राज्य का सामाजिक सदभाव बिखर गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने ना तो राज्य का दौरा किया ना ही उनके नेताओं ने यहां के लोगों से मिलने की इच्छा जाहिर की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵