back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैसाखी पर नतमस्तक होने पहुंचे सुखबीर बादल के विरुद्ध तख़्त दमदमा साहिब में नारेबाजी

तलवंडी साबो (बठिंडा), 13 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब के तलवंडी साबो में बैसाखी पर्व पर आज तख़्त दमदमा साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को संगतों के विरोध करना पड़ा। तख़्त दमदमा साहिब का प्रबंध शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के पास है ,जिस पर अकाली दल का कब्ज़ा है। जैसे ही सुखबीर बादल तख़्त में नतमस्तक होने के लिए संगतों के करीब से निकले तो लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। नारे लगाने वालों में पुरुषों के साथ-साथ सिख महिलाएं भी शामिल थीं। गौरतलब है कि पूर्व की बादल सरकार में ग्रन्थ बेअदबी मामले के बाद से ही अकाली दल की लोकप्रियता में गिरावट आनी शुरू हुई थी। इसके बाद अकाली दल को पंजाब के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र जग्गा/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵