back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन से मिलीं सीतारमण, कई मुद्दों पर हुई बात

सीतारमण रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ यहां आयोजित दो दिवसीय एफएमसीबीजी की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी। ये बैठक शुक्रवार शुरू होकर शनिवार (25 फरवरी) तक चलेगी।

नई दिल्ली/बेंगलुरु, एजेंसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में 24 फरवरी से होने वाली जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की पहली बैठक से पहले अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने 2023 में भारत की अध्यक्षता में जी-20 फाइनेंस ट्रैक प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया।

कोरोना महामारी से सीखे सबक

वित्त मंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्विट कर बताया कि सीतारमण ने जेनेट येलेन के साथ हुई बैठक में जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप और दोनों पक्षों के लिए संभावित टेकअवे के अलावा बहुपक्षीय विकास बैंकों, वैश्विक ऋण कमजोरियों, क्रिप्टो संपत्ति और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर बातचीत की। सीतारमण और येलन ने बातचीत के दौरान सहमति व्यक्त की कि कोरोना महामारी से सीखे सबक को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा

सीतारमण रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ यहां आयोजित दो दिवसीय एफएमसीबीजी की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी। ये बैठक शुक्रवार शुरू होकर शनिवार (25 फरवरी) तक चलेगी। इससे एक दिन पहले वित्त मंत्रालय ने बताया था कि 24 फरवरी से शुरू होने वाली दो दिवसीय एफएमसीबीजी बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय कराधान, वित्तीय क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, स्थायी वित्त, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और वित्तीय समावेश जैसे कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵