नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । देश-दुनिया में लोग नए साल का स्वागत जोश के साथ करने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में साल 2025 भारतीय राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। देश के मशहूर राजनेताओं की कुंडली वाराणसी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने तैयार की है। उन्होंने सांसद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की कुंडली तैयार की है। तैयार की गई इन कुंडलियों को लेकर काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि राजनेताओं के नाम के आधार पर कुंडली बनाई जाती है, जिसके मुताबिक वायनाड सांसद प्रियंका गांधी के ग्रहों की चाल काफी तेज है।
राहुल गांधी के नाम पर शनि की दृष्टि पंचम भाव
उन्होंने कहा कि उनके स्वयं के परिवार में नेहरूजी और इंदिराजी की कुंडली के अनुसार तृतीयेश चतुर्थी और सूर्य का योग था, जो प्रियंका गांधी में भी देखा जाता है। इसके अलावा चंद्रमा, राहुल और शुक्र भी मौजूद हैं जो राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। जबकि सांसद राहुल गांधी के नाम पर शनि की दृष्टि पंचम भाव में है और सप्तम भाव मेष राशि का है। ऐसे में इन राजनेताओं के करियर में राजनीतिक बातें काफी अहम मानी जाती हैं। इन राशियों के आधार पर प्रियंका गांधी की राजनीतिक बातें राहुल गांधी से भी ज्यादा सफल साबित होंगी।
सीएम योगी के ज्यादातर राजनीतिक पैंतरे सफल होंगे
दूसरी ओर पंडित उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध राजनेताओं की नाम कुंडली के बारे में बताया कि सीएम योगी के नाम के अनुसार सूर्य धनु राशि में स्थित है, जिससे उनके अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी। वैसे भी सूर्य को राजा बनाने के लिए जाना जाता है, इसलिए राशि के अनुसार सीएम योगी के ज्यादातर राजनीतिक पैंतरे सफल होंगे। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव की नाम राशि और ग्रह स्थितियां साल 2025 में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही हैं। अखिलेश यादव को उनके करीबी लोग धोखा दे सकते हैं। साल 2025 में भारतीय राजनीति में स्थिरता आएगी। साल 2025 भारत के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम रहने वाला है।





