back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिराथू के बेटे ने दिया धोखा, अब बहू को मिले मौका – डिम्पल यादव

सिराथू, 25 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद डिम्पल यादव और सांसद जया बच्चन आज पल्लवी पटेल के पक्ष में प्रचार करने सिराथू पहुंची। इस दौरान डिम्पल ने कहा कि सिराथू के बेटे ने धोखा दिया है, अब बहू को मौका देना चाहिए। पूर्व सांसद डिपंल यादव ने कहा कि यह चुनाव महत्पवूर्ण है। हवा बदल गई है माहौल बदल गया है। सिराथू में तीन बहनों का संगम हुआ है। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल, इलाहाबाद की बहू जया बच्चन और यूपी की बहू डिंपल यादव। सिराथू के बेटे ने धोखा दिया है, अब बहू को मौका देना चाहिए। इन्हें पता है परिवार क्या होता है, परिवार का दर्द क्या होता है। डिंपल ने गुंडागर्दी और महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ये लोग सपा के लिए गुंडागर्दी की बात करते हैं, लेकिन मंत्री जी पर कौन कौन से मुकदमे लगे हैं। ऐसी सरकार देखी है जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने खुद अपने ही मुकदमे हटाए हों। कहा कि जो लोग दूसरों पर आरोप लगाते हैं, पहले अपने गिरेबान में झांके। लोग ऐसी सरकार बनाने जा रहे हैं जो महिला सुरक्षा पर काम करेगी। डिंपल यादव ने हाथरस और उन्नाव की घटना का जिक्र करते हुए महिला सुरक्षा के मामले में पूर्व की सपा सरकार को योगी सरकार से बेहतर बताया। पूर्व सांसद केशव मौर्या को स्टूल मंत्री बताते हुए कहा कि सिराथू के आत्मसम्मान बचाने का समय है। डिंपल के संबोधन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। कहा कि जो मंत्री सपा के कार्यकर्ताओं को गुंडा और शासन में गुंडागर्दी की बात करते हैं, वह जरा देखें कि उन पर कितने मुकदमे दर्ज हैं। मुख्यमंत्री योगी पर भी तंज कसा और बोलीं, पांच साल के शासन में आपने देखा होगा कि यह पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने और अपने ही मंत्रियों के मुकदमे हटाए हैं। ऐसा पहले किसी भी शासनकाल में नहीं हुआ है। कहा कि जो दूसरों पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं वह पहले अपने गिराबान में झांककर देखें। पल्लवी ही सिराथू को पल्लवित करने का काम करेंगी। डिंपल यादव ने कहा कि आप ऐसी सरकार को चुनिए जो महिला सुरक्षा पर काम करेगी। युवाओं को रोजगार देगी। महिला अपराधों में पांच सालों में बढ़ोतरी हुई है। यह एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं। क्या जनता हाथरस की घटना भूल जाएंगे, नहीं। उसका अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया गया। वहीं उन्नाव की बेटी के साथ जो हुआ उसे भी नहीं भूला जा सकता है। उसके पिता को जेल में मार डाला गया। ऐसी जुल्मी सरकार को हटाने का समय आ गया है। यह पल्लवी का ही चुनाव नहीं है, मेरा चुनाव है, आपका चुनाव है। भगवा रंग को लेकर भी सरकार को घेरा कहा कि मौजूदा डबल इंजन की सरकार के इंजन को जंग लग गया है, क्यों कि उसका भी रंग वैसा ही होता है। यूपी को पटरी पर लाने का समय आ गया है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...