back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गायक कैलाश खेर मिले सीएम धामी से, साझा किए केदारनाथ यात्रा के अनुभव

देहरादून, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने चारधाम यात्रा अनुभवों को साझा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही केदारनाथ धाम के यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने चारधाम यात्रा अनुभवों को साझा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र है। बता दें, कि कैलाश खेर इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। सीएम धामी ने उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में कैलाश खेर से बातचीत की। धामी ने देवभूमि की अलौकिकता को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। उधर बाबा केदार के भक्त कैलाश खेर ने उत्तराखंड की भव्यता के प्रचार में सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में काफी श्रद्धालु जाते हैं। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...