नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 31 वर्षीय डॉक्टर की रेप के बाद हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। सरकार को इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने की जरुरत है। वहीं कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई इस घटना के बाद असम के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने अपने महिला डॉक्टरों और छात्राओं के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी है। दरअसल असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने अपनी महिला डॉक्टरों और छात्राओं के लिए यह एडवाइजरी जारी की है। जिसको पढने के बाद सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की इस एडवाइजरी की सोशल मीडिया में खूब आलोचना हो रही है।
सुनसान, अप्राप्त रोशनी और कम भीड़ वाली जगहों पर अकेले जाने से बचे
इस एडवाइजरी में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की महिला डॉक्टरों, छात्राओं और महिला कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुनसान, अप्राप्त रोशनी और कम भीड़ वाली जगहों पर अकेले जाने से बचे, उन्होंने साफ साफ कहा है कि इस तरह की परिस्थिति में आपको अकेला नहीं जाना चाहिए। साथ में असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि उन्हें छात्रावास या लॉजिंग रूम से रात के समय में बाहर नहीं जाना चाहिए, जब बाहर जाना बहुत ही महत्वपूर्ण हो तो उसके लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी को इसके लिए सूचित करना होगा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 31 वर्षीय डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना के बाद असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने अपनी एडवाइजरी में 8 बिंदुओ पर जोर देते हुए अपने कॉलेज और अस्पताल की महिला डॉक्टरों, छात्राओं और महिला कर्मचारियों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।
यह महिला डॉक्टरों, छात्राओं और महिला कर्मचारियों पर पाबंदी लगाने जैसा है
असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की यह एडवाइजरी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया में आवाज उठने लगी है कि महिला डॉक्टरों, छात्राओं और महिला कर्मचारियों को ऐसी एडवाइजरी जारी करने की जगह, उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने चाहिए थे। सबका कहना है कि यह एक तरह से महिला डॉक्टरों, छात्राओं और महिला कर्मचारियों पर पाबंदी लगाने जैसा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





